Breaking
16 Apr 2025, Wed

दुल्हन का वेष धारण कर छात्राओं ने किया नए वर्ष का स्वागत।

दिलदारनगर। वेलफेयर क्लब की ओर से शनिवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित “हाय 2025, बाय 2024” कार्यक्रम ने खासा आकर्षण बटोरा। यह आयोजन कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ, जहां छात्राओं ने दुल्हन का वेष धारण कर न सिर्फ वर्ष 2024 को अलविदा कहा, बल्कि नए वर्ष 2025 का स्वागत भी उत्साहपूर्ण और अनोखे अंदाज में किया।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में शाजिया खातून ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पूजा और प्रीति यादव को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। कुसुम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग में हुस्न आरा अंसारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

अंबिया खातून और अंजली को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला, जबकि सानिया खातून को तीसरे स्थान के लिए चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा और विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या लालसा सिंह ने किया। विजयी प्रतिभागियों को संस्था के सचिव रामनाथ कुशवाहा, संयुक्त सचिव सत्यप्रकाश तिवारी और अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया।यह आयोजन छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने का सराहनीय प्रयास था।

भदौरा सेक्टर-1 से दीपक कुमार गुप्ता की ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं | जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *