दिलदारनगर न्यूज।15 नवंबर को बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर से पहले, सिख समाज ने आकर्षक शोभायात्रा (नगर कीर्तन) का आयोजन किया, जिसमें समाजजनों का उल्लास देखने योग्य था।शोभायात्रा में पंज प्यारों की अगुवाई में समाज के लोग शामिल हुए, जिनके स्वागत में पूरे रास्ते आतिशबाजी होती रही। शोभायात्रा में प्रथम पंक्ति में समाज के युवा कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। दूसरी पंक्ति में समाज के वरिष्ठ प्रमुख थे, जबकि तीसरी पंक्ति में गुरुनानक देव जी की आकर्षक फोटो से सजे एक रथ को शामिल किया गया था।इस शोभायात्रा में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण में उत्सव की रौनक बढ़ गई।
विशेष रूप से मिर्जापुर से आई गतका पार्टी ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाजजनों का जोश बढ़ाया।पंज प्यारे अपने पारंपरिक निशान के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए, जिनके सम्मान में बच्चों और युवाओं ने पूरे रास्ते सफाई करते हुए सेवाभाव का उदाहरण प्रस्तुत किया। शोभायात्रा की अंतिम पंक्ति में सिख समाज की महिलाओं ने गुरु नानक देव जी की महिमा का बखान किया। बैंड बाजे की धुन पर निकली इस शोभायात्रा का आकर्षण लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर अन्य समुदायों और संस्थाओं ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ, यह शोभायात्रा गुरुद्वारा से रामलीला मैदान, यूनियन बैंक, रेलवे क्रॉसिंग और बड़ी नहर चौराहा होते हुए वापस गुरुद्वारा पर समाप्त हुई।गुरु सिंह सभा दिलदारनगर के अध्यक्ष सरदार परलोक सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने सिख धर्म की स्थापना की थी और उन्हें सिख धर्म के संस्थापक के रूप में सम्मानित किया जाता है।
इस पावन पर्व पर गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है और यहां गुरुवाणी का पाठ और लंगर का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें समाज के लोग पूरे श्रद्धा भाव से भाग लेते हैं।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, सरदार परलोक सिंह, डॉ दलजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, मंजीत सिंह, जसवंत सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, धर्मबीर सिंह, जसबीर सिंह, हरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, बिपुल सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।