Breaking
16 Apr 2025, Wed

कुश स्मारक बालिका विद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

दिलदारनगर(गाजीपुर)।कुश स्मारक उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालयों की छात्राओं ने गणेश बन्दना , सरस्वती बन्दना,स्वागत गीत प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक रिपोर्ट सिपहिया बचपन की यादें जीवन में पिता का मूल्य पश्चिमी सभ्यता जैसी करनी वैसी भरनी नाटक पारंपरिक लोक नृत्य हरियाणवी लोक नृत्य आदिवासी और राजस्थानी राज्यों तथा उत्तर प्रदेश का लोक नृत्य कोलकाता कांड सहित एक से बढ़कर सांस्कृत्तिक व देश भक्ति कार्यक्रम पेश किया। वही 10 वीं कक्षा में टॉपर छात्राओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि जमानिया विधानसभा के विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच छात्राओं ने मंच पर अपनी कला और संस्कृति कार्यक्रमों से अपनी छुपी हुई प्रतिभा से उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में शहीद अकबर खान और स्वर्गीय वंशनारायण सिंह “मनज” को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय की छात्राओं ने शहीद अकबर खान के ताबूत को सैनिकों द्वारा उनके घर तक लाए जाने की भावुक प्रस्तुति मंच पर दी, और विद्यालय की ओर से शाहिद के परिजनों को सम्मानित किया, जिसका निर्देशन डॉ. हेमंत कुमार शुक्ला ने किया।


विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह ने छात्राओं की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियां भी अब पीछे नहीं है। वह भी अपने मेहनत के बल पर अपने लक्ष्य को हासिल कर रही है। प्रधानाचार्य आभा सिंह ने विद्यालय उपलब्धियों के बारे में बताया और आये हुए अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर शांति सिंह, राधेश्याम सिंह कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा आनंद कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा,श्याम नारायण कुशवाहा, आदि रहे।

कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *