Breaking
17 Apr 2025, Thu

उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री) सोहनलाल श्रीमाली का नगर में भव्य स्वागत।

दिलदारनगर न्यूज।उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, सोहनलाल श्रीमाली का नगर में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने पूरे बाजार का भ्रमण किया और डोर-टू-डोर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान नागरिकों ने जगह-जगह उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भ्रमण के बाद नगर पंचायत सभागार में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

सभा में राज्य मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर दिनेश अकेला, दिनेश प्रधान, दिलीप जायसवाल, मुन्ना रौनियार, राहुल जायसवाल, मनोज वर्मा, हरदेव कुशवाहा, जयप्रकाश मौर्य, नारायण चौरसिया, वीरेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, तबरेज सभासद, पवन, और विनोद यादव ने बड़ी नहर के पास बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।

नगर के नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी उम्मीदें साझा कीं। इस आयोजन ने न केवल नगर के उत्साह को बढ़ाया बल्कि राज्यमंत्री और जनता के बीच संवाद को भी सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *